Tuesday 29 September 2020

बालों का झड़ना - Hair Fall Control Home Remedies | Hindi Padhe

नमस्कार दोस्तों, आज मैं आपको एक ऐसा उपाय बताने वाला हूँ जो हर इन्सान चाहे वो महिला हो या पुरूष इस समस्या से बहुत परेशान हैं| बालों का बहुत ज्यादा टूटना जी हाँ दोस्तों इन्सान के लिए उसका शरीर जितना मायने रखता हैं उतना ही उसके बाल भी लेकिन आजकल गलत खानपान और प्रदूषित वातावरण की वजह से समय से पहले ही बालों के बहुत ज्यादा टूटने, झरने से हम परेशान रहते हैं कुछ समझ में नहीं आता की इस समस्या से कैसे छुटकारा पाये|

बालों का झड़ना - Hair Fall Control Home Remedies


अगर हमारे सर पे बाल नहीं हो तो हम हीनभावना के शिकार हो जाते हैं, महिलायों में ये अगर समस्या ज्यादा आ जाए तो आप सोच भी नहीं सकते हैं की वो कितना परेशान हो जाती हैं| फिर हमे कोई भी कुछ भी सलाह देता हैं तो हम बिना कुछ सोचे समझे उसे अमल करने लगते हैं, ये भी नहीं सोचते की ये हमारे बालों के लिए फायदेमंद हैं या नहीं बस हमारे बाल कैसे भी टूटना और झरना बंद हो जाए| 

अगर आप भी चाहते हैं की आपके बाल टूटे नहीं और ना ही झड़े तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरुर पढ़े ये आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा| 

दोस्तों लाख कोशिसो के बावजूद आपके बालों का झरना बंद नहीं हो रहा हैं, टूट कर हाथो में जाते हैं तो मैं आपको ऐसा उपाय बताने वाला हूँ जो आपके बालों का टूटना और झरना बंद करेगा, रुके हुए बालों को दोगुनी तेजी से बढायेगा ये उपाय शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा इसे आप जादुई तेल भी कह सकते हैं, लेकिन एक बात का ध्यान रहे इसे आजमाते समय बाहर के किसी भी प्रोडक्ट का आपको इस्तेमाल नहीं करना हैं जबतक आप इस जादुई तेल का उपयोग कर रहे होंगे| 
दोस्तों ये उपाय कोई अंग्रेजी दवा नहीं ये एक घरेलु नुस्खा हैं तो आइये जानते हैं इसे कैसे बनाते हैं| 

          तिल और मस्से जड़ से हटाने के 3 सरल उपाय 

          आँखों की रौशनी कैसे बढ़ाये?

बनाने की विधि:


सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ा मेथी लीजिए उसके साथ एक और कटोरी में थोड़ा कलौंजी लीजिये रुके हुए बालों की लम्बाई और सर से गायब होते हुए बालों के लिए दोस्तों कलौंजी बहुत ही फायदेमंद होता हैं| महिलाये ही नहीं पुरुषों के लिए भी बाल आकर्षक का केंद्र होते हैं और कलौंजी हमारे बालों की लम्बाई बढ़ने के साथ साथ ये हमारे समय से पहले सफ़ेद होने वाले बालों को भी रोकती हैं|  इससे बाल सुन्दर और चमकदार दिखते हैं| 

कलौंजी डालने के लिए दोस्तों आपको एक और कटोरी लेना हैं और उसमे आप डेढ़ चमच कलौंजी डाल दीजिये और फिर हम इसमें मेथी दाना को मिलायेंगे| दोस्तों गंजेपन की सुरुआत बालों के झरने से होता हैं और बालों को 90% हिस्सा हमे प्रोटीन से मिलता हैं, और मेथी दाना में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं| इससे बालों को प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिलता हैं बाल मजबूत होते हैं और उनका झरना बंद हो जाता हैं| आप यहाँ मेथी दाना को भी डेढ़ चमच के बराबर ले, और इसी के साथ साथ हम इसमें मिलायेंगे काली मिर्च बालों की स्काल्प के लिए काली मिर्च बहुत ही फायदेमंद होता हैं| ये हमारे सर में होने वाले रुसी को रोकता हैं जिससे हमारे बाल बिलकुल स्वस्थ रहता हैं| 

          Deleted हुए फ़ोटो को वापस लाये 3 बेहतरीन टिप्स 2020

          ऐसा  लक्षण आपको भी नजर आए तो अपने लीवर की जाँच करवाए

आपको यहाँ पर 10 से 15 साबुत काली मिर्च के दाने लेने हैं और इसमें मिला देना हैं|  और इसी के साथ साथ हम आमला पाउडर लेंगे, आमला पाउडर आपको 2 चमच के बराबर लेना हैं और इसमें मिला देना हैं| इस उपाय को बनाने के लिए आमला पाउडर बहुत ही फायदेमंद हैं, क्युकी इसको लगाने से हमारे बालों में चमक आयेगा और बाल रेशमी और मुलायम बनेगे|  
इसे बनाने के लिए सबसे पहले काली मिर्च और मेथी दाना के मिश्रण को धीमी आँच पे गर्म करेंगे जिससे इसमें किसी भी प्रकार की नमी होगी तो वो निकल जायेगी और तेल बनाने में आसानी होगा| 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद जब ये ठंडा हो जाये फिर इसे ग्राइंड करके इसका पाउडर बना लेंगे| अब आमला पाउडर को भी हम 2 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएंगे आप देखेंगे आमला पाउडर हल्का लाल रंग का हो जायेगा फिर दोनों चीजो को आपस में मिला देंगे, ध्यान रखे ये अच्छे तरीके से ठंडा हो जाये और फिर दोस्तों हम यहाँ पर लेंगे नारियल तेल को नारियल तेल का इस्तेमाल हम इसलिए कर रहे हैं, क्युकी इससे बढ़िया कोई तेल नहीं हैं| इस मिश्रण में आप नारियल बोतल का पूरा तेल डाल कर इसे मिला कर रात भर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दे| 

          मोटे पेट को सदा के लिए बाय बाय कहे

          वजन बढ़ाने का अचूक उपाय - How to Gain Weight Fast

सुबह जब हमारा तेल तैयार हो जाए तो इसे अच्छे तरीके से छान लीजिये और तेल को अलग कर लीजिये, दोस्तों जो जो हमने चीजे इस तेल में मिलाया हैं उसका अरग इस तेल में आ चूका हैं, और ये तेल पूरी तरह से तैयार हो चूका हैं| आप चाहे तो इसे किसी बोतल में डाल ले इससे यह तेल ख़राब नहीं होगा और लम्बे समय तक चलेगा| यह तेल इतना फायदेमंद हैं की इसे लगाने के बाद आपको ना किसी हेयर प्रोडक्ट और ना किसी और तेल का प्रयोग करना पड़ेगा क्युकी यह आपके बालों की पूरी तरह देखभाल करेगा| 

बालों में लगाने की तरीका:


दोस्तों इस तेल को लगाने से आपके बालों की लम्बाई दोगुनी तेजी से बढ़ेगी| और ये जो तेल आपने बनाया हैं इसे ठंडी जगह पर रखे इसका मतलब ये नहीं आप इसे फ्रीज़ में रखे कहने का मतलब हैं ऐसी जगह ना रखे जहाँ सीधी धुप पड़ती हो| दोस्तों आपको एक कटोरी में थोडा तेल निकाल ले फिर उसको अपने हाथों से या फिर किसी चमच से अपने बालों के जड़ में डालना हैं, और किसी साधारण तेल की तरह से इसे बालों के ऊपर नहीं बालों की जड़ो में लगाना हैं| दोस्तों जब यह तेल आपके बालों की जड़ो में पहुचेगा तभी आपको ये फर्क दिखायेगा इस तेल को आप नहाने से 1 घंटा पहले लगा सकते हैं, या फिर चाहे तो आप इसे रात भर के लिए भी लगा कर छोर सकते हैं सुबह शैम्पू से अपने बालों को साफ़ कर सकते हैं| 

          व्हाट्सएप ग्रुप में एड ना होने से कैसे बचे

          पपीता खाने के फायदे और उनके नुकसान

हफ्ते में आप इस तेल का प्रयोग 2 बार कीजिये आप हफ्ते में इसे दो बार लगाये यकीन माने ये इतना फायदेमंद हैं की पहले 5 दिनों में ही आपको असर देखने को मिलेगा, जो बाल आपके झड़ रहे थे वो इस तेल को लगाने से 5 दिनों में ही ठीक होने लगेंगे, बालों का झड़ना बंद होगा और 3 से 4 हफ्तों तक के इस्तेमाल से बालों की लम्बाई फिर से बढ़ने लगेगी, बालों की रफ्तार दोगुनी तेजी से बढ़ेगी और बाल पहले से सुन्दर और घने दिखाई देने लगेंगे|

आज की जानकारी बस यही तक थी आशा करता हूँ की आपको यह जानकारी पसंद आया होगा, अगर जानकारी पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और परिजनों के साथ Share करना न भूले और हमारे ब्लॉग को subscribe करे जिससे आपको हमारी नई पोस्ट की नोटीफिकेशन सबसे पहले मिले! पोस्ट को पढने के धन्यवाद!!

1 comment:

  1. Betting Guide to Sports Betting in 2021 - Sporting 100
    With so many factors in our sports betting guide, we have come up with some of the 토토 사이트 추천 best betting tips available online. As a result, it's no wonder we've got many people

    ReplyDelete