Monday 20 August 2018

वजन क्यों बढ़ता है और इसे घटाया कैसे जाये पूरी जानकारी - hindipadhe

नमस्कार दोस्तों आज पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की वजन [मोटापा] क्यों बढ़ता है और इसे कैसे घटाया जा सकता है | तो इसके बारे में जानने के लिए पूरा पोस्ट को पढ़े |

सबसे पहले बात करते है वजन [मोटापा] क्यों बढ़ता है? 


वजन क्यों बढ़ता है


आज हर इन्सान मोटापे को लेकर परेशान है चाहे वो भारत में हो या फिर भारत से बहार का हर कोई इस समस्या से परेशान है | मोटापे बढ़ने के बहुत से कारण हो सकते है | वैसे देखा जाये तो मोटापा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण हमारा खान पान होता है | लेकिन doctor की माने तो अधिक कैलरी लेने से मोटापा बढ़ता है | जो इन्सान मेहनत वाला काम नहीं करता हो दिन भर बैठा रहता हो वह जल्दी ही मोटापे का शिकार होता है क्युकी उसकी कैलरी खर्च नहीं होती है जितना होना चाहिए | कहने का मतलब है आप जितना कैलरी लेते है उसका उपयोग भी होना चाहिए अगर ये कैलरी खर्च नहीं होता है तो यही शारीर के अन्दर चर्बी के रूप में जमा होने लगता है जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है | 


बहुत से लोग अपने खान पान पे धयान देते है, मेहनत वाला काम भी करते है ज्यादा बैठते भी नहीं अपने शारीर को मेंटन भी रखते है फिर उनका वजन बढ़ता ही रहता है | इसका कारण कुछ दवाईया भी हो सकती है | क्युकी कभी कभी देखा गया है दवाइयों के कारण से भी मोटापा बढ़ता है निर्भर करता है की आप किस तरह की दवाइयों का सेवन कर रहे है | गर्भनिरोधक और नींद की गोलियों का ज्यादा सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है | 


आजकल लोग संतुलित भोजन के बजाये फ़ास्ट फ़ूड पे ज्यादा ध्यान देते है क्या आपको पता है फ़ास्ट फ़ूड में सबसे ज्यादा कैलोरी होता है जिससे शरीर में extra कैलोरी बढ़ने लगता है इससे सीधा मोटापे को आमंत्रित करते है |

कुछ ये भी कारण होते है मोटापा बढ़ने के 

बढती उम्र के कारण भी मोटाप बढ़ता है |
ज्यादा देर भूके रहने के कारण भी मोटापा हो सकता है |
जो लोग ज्यादा तनाव लेते है वो भी मोटापा का शिकार होते है |

दोस्तों अभी आपने पढ़ा वजन [मोटापा] कैसे बढ़ता है, अब मैं आपको बताऊंगा वजन को कैसे यानि मोटापा को कैसे कम कर सकते है |


वजन क्यों बढ़ता है और इसे घटाया कैसे जाये पूरी जानकारी


  • सबसे पहले तो आप एक बात जान लो की वजन को कम करना है तो अपने खान पान पे controle करना सीखे | जितना ज्यादा आप कैलोरी ले रहे है उसको उतना खर्च करना सीखे अगर ऐसा नहीं करते है तो शरीर में extra कैलोरी इक्कठा होने लगेगी  जिससे आपको मोटापा की सिकायत हो सकती है|
  • रोज सुबह नास्ता करें इसे ना छोड़े बहुत से लोग है जो सुबह का नास्ता नहीं करते है | सुबह के नाश्ते पे धयान दे हल्का नास्ता करे लेकिन रोज करें |
  • रात का भोजन कोशिस करे की 8 बजे तक कर ले अगर ऐसा संभव नहीं है तो सोने से 2 घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिये | रात के भोजन में ज्यादा heavy ना खाए 
  • चीनी, जंक फ़ूड, फ़ास्ट फ़ूड, मिठाइया, सॉफ्ट ड्रिंक से दूर रहे क्युकी इनमे रिफायंड कार्बोहाइड्रेट होता है जो मोटापे को बढ़ता है |
  • रोज सुबह उठकर दौर लगाया करे इससे मोटापा कम करने में बहुत मदत मिलती है | आप चाहे तो योगा भी कर सकते है ये मोटापा जल्दी कम करने में बहुत अच्छा तरीका है |
  • वजन कम करने में पानी का भी अहम भूमिका होता है | आप रोज 4 से 5 ग्लास पानी पिए, यदि आप सुबह 2 ग्लास हल्का गरम पानी पीते है तो इससे आपका पेट की चर्बी कम होता है |
  • वजन कम करने के लिए आप रोजाना black tea या green tea ले सकते है इससे मोटापा और चर्बी कम होता है |   


दोस्तों अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share करे! 

    

1 comment: