Wednesday 12 September 2018

रेल की पटरियों पे पत्थर क्यों होते है - Hindi Padhe

नमस्कार दोस्तों, आज मैं जो आपको जानकारी देने जा रहा हु, वो शायद ही सब को पता होगा| ये जानकारी बहुत ही रोचक और महत्वपूर्ण है| क्या आपको पता है की रेल की पटरियों पे पत्थर क्यों होते है अगर नहीं तो इस पोस्ट को धयान से पूरा पढ़े|

रेल की पटरियों पे पत्थर क्यों होता है - hindi padhe


हम सबने रेल का सफ़र कभी ना कभी तो किया होगा और ये भी देखा होगा की वहां पटरी पे पत्थर होते है| हमारे मन में तो कई बार सवाल आते है की आखिर पत्थर वहा क्यों डाले जाते है| लेकिन कई बार ऐसे चीजो को देख कर भी अनदेखा कर देते है क्युकी उसकी जानकारी हमे नहीं रहती है या उसके महत्त्व को हम नहीं समझते| 

आप की इस जिज्ञासा को मैं इस पोस्ट के माध्यम से बताऊंगा की पटरियों पे पत्थर क्यों रहते है| जब रेल पटरी पे चलता है तो जमीन और पटरी के बिच कंपन होना शुरू होने लगता है, ऐसा इसलिए होता है की रेल का भार बहुत होता है जिसकी वजह से कंपन शुरू होने लगता है| इस कंपन को खतम करने के लिए पटरियों के इर्द गिर्द पत्थर डाले जाते है जिससे रेल का संतुलन ना बिगड़े| 

रेल की पटरिया गर्मी के दिन में फैलने लगती है और सर्दी के दिन में सिकुड़ने लगती इसकी वजह से संतुलन ख़राब होता है, इस संतुलन को बनाये रखने के लिए पत्थर का इस्तेमाल किया जाता है| 


एक और भी वजह होता है इसे इस्तेमाल करने का बारिश के समय में पटरियों के बिच पानी इकठठा होने लगता है जिसकी वजह से घास, फूस उगने लगते है ऐसा ना हो इसलिए भी पत्थर बिछाये जाते है|

आप सोच रहे होंगे पटरी के बिच गोल वाले पत्थर क्यों नहीं डाले जाते है? तो इसका कारण ये है की गोल वाले  पत्थर आपस में वो पकड़ नहीं बना पाते जितना नुकीले पत्थर बनाते है| इससे पटरी को भी मजबूती मिलती है और वो फैलती नहीं है|


दोस्तों अगर आपके मन में ये सवाल उठ रहा है की रेल की पटरी के बिच पत्थर डाले जाते है तो फिर मेट्रो train में इसका इस्तेमाल क्यों नहीं होता है| तो सबसे पहले मैं आपको ये बताना चाहूँगा की metro train जमीन पे नहीं चलती, दूसरी बात रेल की अपेक्षा metro train का वजन कम होता है| metro train के लिए अलग से ट्रैक बनता है जो धरती के निचे होता है और फ्लाई ओवर के ऊपर जिसकी वजह से ना तो पानी इक्कठा होने का सवाल है और ना ही घास, फूस उगने का| इसलिए Metro Train में पत्थर का इस्तेमाल नहीं होता है|     

आशा करता हूँ आपके मन में जो सवाल थे वो इस पोस्ट के माधयम से ख़त्म हो चुके होंगे| अगर आपको मेरा ये पोस्ट पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रो के साथ share जरुर करें|

इस पोस्ट से संबधित आपके मन में कोई भी प्रश्न हो तो comment करके पूछ सकते है| हमारे नये पोस्ट को सबसे पहले पाने के लिए अपने gmail account से सबमिट करें|

No comments:

Post a Comment