Tuesday 29 September 2020

बालों का झड़ना - Hair Fall Control Home Remedies | Hindi Padhe

नमस्कार दोस्तों, आज मैं आपको एक ऐसा उपाय बताने वाला हूँ जो हर इन्सान चाहे वो महिला हो या पुरूष इस समस्या से बहुत परेशान हैं| बालों का बहुत ज्यादा टूटना जी हाँ दोस्तों इन्सान के लिए उसका शरीर जितना मायने रखता हैं उतना ही उसके बाल भी लेकिन आजकल गलत खानपान और प्रदूषित वातावरण की वजह से समय से पहले ही बालों के बहुत ज्यादा टूटने, झरने से हम परेशान रहते हैं कुछ समझ में नहीं आता की इस समस्या से कैसे छुटकारा पाये|

बालों का झड़ना - Hair Fall Control Home Remedies


अगर हमारे सर पे बाल नहीं हो तो हम हीनभावना के शिकार हो जाते हैं, महिलायों में ये अगर समस्या ज्यादा आ जाए तो आप सोच भी नहीं सकते हैं की वो कितना परेशान हो जाती हैं| फिर हमे कोई भी कुछ भी सलाह देता हैं तो हम बिना कुछ सोचे समझे उसे अमल करने लगते हैं, ये भी नहीं सोचते की ये हमारे बालों के लिए फायदेमंद हैं या नहीं बस हमारे बाल कैसे भी टूटना और झरना बंद हो जाए| 

अगर आप भी चाहते हैं की आपके बाल टूटे नहीं और ना ही झड़े तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरुर पढ़े ये आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा| 

दोस्तों लाख कोशिसो के बावजूद आपके बालों का झरना बंद नहीं हो रहा हैं, टूट कर हाथो में जाते हैं तो मैं आपको ऐसा उपाय बताने वाला हूँ जो आपके बालों का टूटना और झरना बंद करेगा, रुके हुए बालों को दोगुनी तेजी से बढायेगा ये उपाय शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा इसे आप जादुई तेल भी कह सकते हैं, लेकिन एक बात का ध्यान रहे इसे आजमाते समय बाहर के किसी भी प्रोडक्ट का आपको इस्तेमाल नहीं करना हैं जबतक आप इस जादुई तेल का उपयोग कर रहे होंगे| 
दोस्तों ये उपाय कोई अंग्रेजी दवा नहीं ये एक घरेलु नुस्खा हैं तो आइये जानते हैं इसे कैसे बनाते हैं| 

          तिल और मस्से जड़ से हटाने के 3 सरल उपाय 

          आँखों की रौशनी कैसे बढ़ाये?

बनाने की विधि:


सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ा मेथी लीजिए उसके साथ एक और कटोरी में थोड़ा कलौंजी लीजिये रुके हुए बालों की लम्बाई और सर से गायब होते हुए बालों के लिए दोस्तों कलौंजी बहुत ही फायदेमंद होता हैं| महिलाये ही नहीं पुरुषों के लिए भी बाल आकर्षक का केंद्र होते हैं और कलौंजी हमारे बालों की लम्बाई बढ़ने के साथ साथ ये हमारे समय से पहले सफ़ेद होने वाले बालों को भी रोकती हैं|  इससे बाल सुन्दर और चमकदार दिखते हैं| 

कलौंजी डालने के लिए दोस्तों आपको एक और कटोरी लेना हैं और उसमे आप डेढ़ चमच कलौंजी डाल दीजिये और फिर हम इसमें मेथी दाना को मिलायेंगे| दोस्तों गंजेपन की सुरुआत बालों के झरने से होता हैं और बालों को 90% हिस्सा हमे प्रोटीन से मिलता हैं, और मेथी दाना में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं| इससे बालों को प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिलता हैं बाल मजबूत होते हैं और उनका झरना बंद हो जाता हैं| आप यहाँ मेथी दाना को भी डेढ़ चमच के बराबर ले, और इसी के साथ साथ हम इसमें मिलायेंगे काली मिर्च बालों की स्काल्प के लिए काली मिर्च बहुत ही फायदेमंद होता हैं| ये हमारे सर में होने वाले रुसी को रोकता हैं जिससे हमारे बाल बिलकुल स्वस्थ रहता हैं| 

          Deleted हुए फ़ोटो को वापस लाये 3 बेहतरीन टिप्स 2020

          ऐसा  लक्षण आपको भी नजर आए तो अपने लीवर की जाँच करवाए

आपको यहाँ पर 10 से 15 साबुत काली मिर्च के दाने लेने हैं और इसमें मिला देना हैं|  और इसी के साथ साथ हम आमला पाउडर लेंगे, आमला पाउडर आपको 2 चमच के बराबर लेना हैं और इसमें मिला देना हैं| इस उपाय को बनाने के लिए आमला पाउडर बहुत ही फायदेमंद हैं, क्युकी इसको लगाने से हमारे बालों में चमक आयेगा और बाल रेशमी और मुलायम बनेगे|  
इसे बनाने के लिए सबसे पहले काली मिर्च और मेथी दाना के मिश्रण को धीमी आँच पे गर्म करेंगे जिससे इसमें किसी भी प्रकार की नमी होगी तो वो निकल जायेगी और तेल बनाने में आसानी होगा| 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद जब ये ठंडा हो जाये फिर इसे ग्राइंड करके इसका पाउडर बना लेंगे| अब आमला पाउडर को भी हम 2 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएंगे आप देखेंगे आमला पाउडर हल्का लाल रंग का हो जायेगा फिर दोनों चीजो को आपस में मिला देंगे, ध्यान रखे ये अच्छे तरीके से ठंडा हो जाये और फिर दोस्तों हम यहाँ पर लेंगे नारियल तेल को नारियल तेल का इस्तेमाल हम इसलिए कर रहे हैं, क्युकी इससे बढ़िया कोई तेल नहीं हैं| इस मिश्रण में आप नारियल बोतल का पूरा तेल डाल कर इसे मिला कर रात भर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दे| 

          मोटे पेट को सदा के लिए बाय बाय कहे

          वजन बढ़ाने का अचूक उपाय - How to Gain Weight Fast

सुबह जब हमारा तेल तैयार हो जाए तो इसे अच्छे तरीके से छान लीजिये और तेल को अलग कर लीजिये, दोस्तों जो जो हमने चीजे इस तेल में मिलाया हैं उसका अरग इस तेल में आ चूका हैं, और ये तेल पूरी तरह से तैयार हो चूका हैं| आप चाहे तो इसे किसी बोतल में डाल ले इससे यह तेल ख़राब नहीं होगा और लम्बे समय तक चलेगा| यह तेल इतना फायदेमंद हैं की इसे लगाने के बाद आपको ना किसी हेयर प्रोडक्ट और ना किसी और तेल का प्रयोग करना पड़ेगा क्युकी यह आपके बालों की पूरी तरह देखभाल करेगा| 

बालों में लगाने की तरीका:


दोस्तों इस तेल को लगाने से आपके बालों की लम्बाई दोगुनी तेजी से बढ़ेगी| और ये जो तेल आपने बनाया हैं इसे ठंडी जगह पर रखे इसका मतलब ये नहीं आप इसे फ्रीज़ में रखे कहने का मतलब हैं ऐसी जगह ना रखे जहाँ सीधी धुप पड़ती हो| दोस्तों आपको एक कटोरी में थोडा तेल निकाल ले फिर उसको अपने हाथों से या फिर किसी चमच से अपने बालों के जड़ में डालना हैं, और किसी साधारण तेल की तरह से इसे बालों के ऊपर नहीं बालों की जड़ो में लगाना हैं| दोस्तों जब यह तेल आपके बालों की जड़ो में पहुचेगा तभी आपको ये फर्क दिखायेगा इस तेल को आप नहाने से 1 घंटा पहले लगा सकते हैं, या फिर चाहे तो आप इसे रात भर के लिए भी लगा कर छोर सकते हैं सुबह शैम्पू से अपने बालों को साफ़ कर सकते हैं| 

          व्हाट्सएप ग्रुप में एड ना होने से कैसे बचे

          पपीता खाने के फायदे और उनके नुकसान

हफ्ते में आप इस तेल का प्रयोग 2 बार कीजिये आप हफ्ते में इसे दो बार लगाये यकीन माने ये इतना फायदेमंद हैं की पहले 5 दिनों में ही आपको असर देखने को मिलेगा, जो बाल आपके झड़ रहे थे वो इस तेल को लगाने से 5 दिनों में ही ठीक होने लगेंगे, बालों का झड़ना बंद होगा और 3 से 4 हफ्तों तक के इस्तेमाल से बालों की लम्बाई फिर से बढ़ने लगेगी, बालों की रफ्तार दोगुनी तेजी से बढ़ेगी और बाल पहले से सुन्दर और घने दिखाई देने लगेंगे|

आज की जानकारी बस यही तक थी आशा करता हूँ की आपको यह जानकारी पसंद आया होगा, अगर जानकारी पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और परिजनों के साथ Share करना न भूले और हमारे ब्लॉग को subscribe करे जिससे आपको हमारी नई पोस्ट की नोटीफिकेशन सबसे पहले मिले! पोस्ट को पढने के धन्यवाद!!

Friday 25 September 2020

तिल और मस्से जड़ से हटाने के 3 सरल उपाय - Hindi Padhe

नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको तिल और मस्सो को दूर करने का घरेलु उपाय बताने वाला हूँ जो आपके अनचाहे तिल और मस्सो को जड़ से ख़त्म करेगा और साथ ही आपके चेहरे पे कोई निशान भी नहीं रहेगा| 

तिल और मस्से जड़ से हटाने के 3 सरल उपाय



तो आइये जानते हैं दोस्तों ऐसे बहुत सारे लोग होते हैं जिनके शरीर पे अनचाहे तिल और मस्से निकल आते हैं जो की देखने में काफी बुरा लगता हैं| इस नुस्खे से आप बड़े ही आसानी से इनको दूर कर सकते हैं| 

मैं इस पोस्ट में आपको 3 ऐसे बेहतरीन उपाय बताने वाला हूँ जिसे आप अपनाकर तिल और मस्सो की समस्या से हमेशा हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं तो आइये जानते हैं तो कौन से उपाय हैं|

लहसन: सबसे पहले आपको लहसन की एक कली लेना हैं, लहसन से तिल और मस्से जड़ से खत्म हो जाते हैं तो लहसन की एक कली ले उसको बिच से तोड़ ले जिससे की उसका रस निकलने लगेगा अब इसे जहाँ पे आपको तिल या मस्सा हुआ हैं, वहाँ इसे हल्के हाथो से मसाज करें यानि की इसका रस उस जगह लगाये| आप चाहे तो लहसन की कली को पीसकर रुई की मदत से आप इसे लगा सकते हैं| इस रस को तिल और मस्से पे 1 से 2 घंटे लगाकर छोड़ दे, इस प्रिक्रिया को दिन में एक से दो बार करें| ये बहुत ही लाभदायक होता हैं तिल और मस्सो को दूर करने के लिए बेहतर परिणाम के लिए आप इसे दो से तीन बार इस्तेमाल करें आपको धीरे धीरे फर्क दिखने लगेगा आपके तिल और मस्से धीरे धीरे बहुत ही आसानी से दूर हो जायेंगे और उस स्थान पे आपका कोई निशान भी नहीं रहेगा| 

तिल, मस्से शरीर के किसी भी जगह पे हो जड़ से ख़त्म कर देगा ये दूसरा उपाय

                   हैकर बनना हैं तो जरुर पढ़े ये पोस्ट 

                   आँखों की रौशनी कैसे बढ़ाये?

ये उपाय दोस्तों बहुत ही आसान हैं तिल और मस्सो को हटाने के लिए लेकिन आपको साथ ही साथ समझना पड़ेगा की इसको कैसे इस्तेमाल करें जिससे ये बड़ी आसानी से हट जाये तो आइये जानते हैं|

सबसे पहले हमे जो चीज लेना हैं वो हैं टूथपेस्ट आप कोई भी टूथपेस्ट ले सकत हैं, हाँ लेकिन एक बात का ध्यान जरुर रखे टूथपेस्ट सफेद रंग का ही होना चाहिए यानी की इसमें ना तो कोई केमिकल हो और ना ही इसमें कोई रंग हो आप सफेद रंग की कोई भी टूथपेस्ट ले सकते हैं|

एक कटोरी में थोडा सा टूथपेस्ट ले और उसमे लगभग एक चमच आरंडी का तेल मिला लेंगे, अगला चीज जो है वो बेकिंग सोडा हैं| बेकिग सोडा एक बहुत ही अच्छा एंटीसेप्टिक हैं|  ये आपके फुले हुए मस्सो को सिकुड़ कर जड़ से खत्म होने में मदत करता हैं| साथ ही साथ आपके स्किन का ग्लोब बनाये रखता हैं, अब आप चमच के पिछले हिस्से से बेकिंग सोडा लेना हैं और इसमें मिला देना हैं अब हम इन तीनो को अच्छे से मिला देंगे, मिलाने के बाद आपका ये उपाय तैयार हो चूका हैं तो आइये अब जानते इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता हैं| 

दोस्तों आप इसे चमच के सहारे जहाँ जहाँ आपके तिल और मस्से हैं वहाँ इसे लगाये, जब ये लग जाये तो पोलीथिन रैपर से इसे अच्छे तरह से ढक लीजिये आपको ये 15 मिनट तक लगे रखना हैं इसे आप 10 से 15 बार दिन में इस्तेमाल करें आप देखेंगे आपके छोटे तिल और मस्से धीरे धीरे खत्म होने लगेंगे और अगर आप लगातार इसका इस्तेमाल करते हैं तो बड़े तिल और मस्से भी खत्म होने लगेगे इस उपाय को आपको हफ्ते में तिन बार करना हैं| ऐसा अगर आप दो से तिन हफ्ते करते हैं तो ये जड़ से खत्म हो जायेंगे|

                            पेट की चर्बी और वजन कम करने का रामबाण उपाय

                            Deleted हुए फ़ोटो को वापस लाये 3 बेहतरीन टिप्स 2020

तीसरा उपाय बनाने के लिए आप एक आलू और एक प्याज को छीलकर धो ले फिर इन दोनों के छोटे छोटे टुकड़े करके इन्हें पिस ले अब इन दोनों के रस में आप सेव का सिरका मिला लीजिये आपका उपाय तैयर हो चूका है|

अब इसे लगाने के लीये एक साफ़ रुई ले और इस रस में भिगो कर वहाँ वहाँ लगाये जहाँ आपके तिल और मस्से हैं जब आप इस उपाय को लगा लेंगे फिर इसके ऊपर टेप चिपका ले और इसे 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दे|

जब 15 मिनट हो जाये तो इसे साफ़ पानी से धो ले ऐसा आप लगातार करते हैं तो धीरे धीरे आपका तिल और मस्सा जड़ से ख़त्म हो जायेगा और इस विधि से आपके रंग में भी निखार आएगा|

दोस्तों आज की जानकारी यही तक थी आशा करता हूँ की आपको ये जानकारी पसंद आया होगा अगर पोस्ट पसंद आया हो तो किर्प्या इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले!! 

Thursday 17 September 2020

हैकर बनना हैं तो जरुर पढ़े ये पोस्ट - How to become a dangerous hacker?

नमस्कार दोस्तों अगर आप भी एक हैकर बनना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके किये बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता हैं|

हैकर कैसे बने?


जब भी हम किसी के बारे में सुनते हैं की वो एक हैकर हैं तो आश्चर्य होता हैं वो एक हैकर हैं और उसे हैकिंग आती हैं| तो क्या आप भी एक हैकर बनना चाहते हो, क्या आपको भी हैकिंग में दिल्चस्बी हैं आगे चलकर अपना करियर हैकर में अपनाना चाहते हो किसी भी सहायता करना चाहते हो लेकिन आपको नहीं पता की हैकर बनने के लिए कौन कौन सी Language आनी चाहिए की आगे जाके आप एक एथिकल हैकर्स बन सको| 

आँखों की रौशनी कैसे बढ़ाये? आँखों की रौशनी बढ़ने के सबसे सरल उपाय क्या हैं - Hindi Padhe

घबराने की कोई बात नहीं मैं इस पोस्ट में आपको बताऊंगा ऐसे प्रोग्रामिंग Language बताने वाला हूँ जो एक प्रोफेशनल हैकर इस्तेमाल करते हैं| अगर आप एक एथिकल हैकर्स बनना चाहते हैं तो आपको ये प्रोग्रामिंग Language जरुर सीखना चाहिए| आइये जानते हैं इसके बारे में


1.Python (पाइथन )  

अगर दोस्तों आप एक प्रोग्रामिंग Language सिख रहे हो तो आपको पता होना चाहिए की आजकल के समय में Python की बहुत ज्यादा डिमांड हैं| ये दोस्तों बहुत ही पोपुलर प्रोग्रामिंग Language और ये हैकर का भी बहुत पसंदीदा प्रोग्रामिंग Language हैं| वो इसलिए की Python Language को सीखना बहुत ही आसान ही किसी दुसरे प्रोग्रामिंग Language की अपेक्षा, Python की एक सबसे खास बात यह हैं की इसमें छोटा कोड लिख कर आप एक बहुत ही बढ़िया प्रोग्रामिंग Language बना सकते हैं| अगर आप दुसरे प्रोग्रामिंग Language सीखते हो तो उसमे बहुत ही बड़े बड़े प्रोग्रामिंग Language लिखने पड़ते हैं| हैकिंग की दुनिया में समय का बहुत महत्व होता हैं जितने कम समय में आप प्रोग्रामिंग बना पाते हो तभी आप एक प्रोफेशनल हैकर बन सकते हो| 


2. HTML        



आप लोग सोचोगे की HTML एक प्रोग्रामिंग Language नहीं हैं,  मैं जनता हूँ की  HTML एक markup language हैं| अब ये प्रोग्रामिंग Language हैं या नहीं आपको मानना हैं या नहीं ये आपके उपर निर्भर करता हैं| बात यहाँ हैं कौशल की आपको एक अच्छा हैकर बनने के लिए HTML को सीखना बहुत जरुरी हैं| HTML एक hypertext markup language हैं आप सही जानते हैं वेबसाइट बनाने के लिए HTML का इस्तेमाल होता हैं| आजकल वेबसाइट बहुत ज्यादा हैक होती हैं अगर आपको एक अच्छा हैकर बनाना हैं तो HTML सीखना बहुत ज़रूरी हैं| HTML को बहुत ही आसानी से आप सिख सकते हैं अगर आपको एक वेब हैकिंग बनना हैं तो HTML Language सीखना बहुत जरुरी हैं| 


3. JavaScript         

जावास्क्रिप्ट बहुत ही ज्यादा उपयोग होने वाला एक प्रोग्रामिंग Language हैं जो वेब डिजाईन, वेब डेवलपमेंट में काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं| इन्टरनेट की दुनिया में आपको हैकिंग करने के लिए आपको फसाने के लिए, आपकी डेटा को चुराने के लिए ये सारी चीजे Java Script की मदत से आप बहुत ही आसानी से बना सकते हैं| Java Script को समझना इसलिए भी जरुरी हैं की इसकी मदत से आप वेब एप्लीकेशन हैं उसके front और backend दोनों पे आप काम कर सकते हैं इसका सबसे बड़ा फायदा यही हैं|

4. Java  


आपने प्रोग्रामिंग Language में Java का नाम तो जरुर सुना होगा बहुत ही लोकप्रिय हैं| दोस्तों इसे भी अगर आपको हैकर बनना हैं तो जरुर सीखना चाहिए और हैकर का एक पसंदीदा प्रोग्रामिंग Language हैं| आज के दिनों में तो आपको ये जरुर सीखना चाहिए क्युकी आजकल जो मोबाइल एप्लीकेशन हैं वो काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं और जितने भी एंड्राइड एप्लीकेशन बनते हैं वो Java पे बनाये जाते हैं| अगर आको कोई भी एंड्राइड एप्लीकेशन को हैक करना हैं उसके कोडिंग को समझान हैं तो ऐसे में आपको Java प्रोग्रामिंग Language आना चाहिए इसलिए इसको भी जरुर सीखना चाहिए|


5. PHP      


अगर आप हैकिंग के दुनिया में अपना हाथ अजमा रहे हैं तो PHP को भूलना संभव नहीं हैं अगर आप एक अच्छे हैकर बनना चाहते हैं तो आपको PHP तो आनी चाहिए| PHP एक Server-Side प्रोग्रामिंग Language हैं, लगभग जितनी भी वेबसाइट हैं वो Server में PHP का इस्तेमाल करती हैं, और अगर आपको PHP आती ही नहीं हैं तो फिर तो सब बेकार हैं| जितने भी शुरुआती हैकर होते हैं Server को समझने के लिए उसके डेटा बेस को समझने के लिए कैसे उसका  Access प्राप्त कर सके इसके लिए आपको PHP आनी चाहिए| 


6. MySQL    

MySQL  एक Structure Language हैं इसको भी आप PHP के साथ सीखते हो तो आपको बहुत फायदा होगा| इन्टरनेट पे हम से जो डाटा लिया जाता हैं उसे स्टोर किया जाता हैं यहाँ पे उस डेटा को डेटा बेस में स्टोर करने के लिए अपडेट करने के लिए मूलरूप से MySQL का इस्तेमाल किया जाता हैं|  अगर आपको किसी भी तरह की डेटा को चुराना हैं तो जैसे user id, password, email address तो आपको MySQL सीखना बहुत जरुरी हैं| 


तो दोस्तों ये थे कुछ प्रोग्रामिंग Language जो हैकर के पसंदीदा हैं अगर आप भी एक हैकर बनना चाहते हो तो इन प्रोग्रामिंग Language को जरुर सीखना चाहिए| हैकर बनना कोई आसान काम नहीं हैं इसके लिए काफी समय देना पड़ता हैं इन Language को Practical आना चाहिए अगर आपको प्रोग्रामिंग Language नहीं आता तो कैसे आप एक हैकर बनोगे| एक अच्छे हैकर बनने के लिए आप जितना हो सके प्रोग्रामिंग Language सिखाना चाहिए तभी आप एक प्रोफेशनल हैकर बन पाओगे|


आशा करता हूँ आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा अगर हाँ तो पोस्ट जितने हो सके सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अपने दोस्तों के साथ Share करना न भूले ऐसे ही रोचक जानकारी के लिए Subscribe करें धन्यवाद!!


Wednesday 16 September 2020

आँखों की रौशनी कैसे बढ़ाये? आँखों की रौशनी बढ़ने के सबसे सरल उपाय क्या हैं - Hindi Padhe

हम सभी जानते हैं आँखे हमारे शरीर का कितना मत्वपूर्ण हिस्सा हैं | इस खुबसूरत दुनिया को देखने के लिए भगवान ने हमे आँखे दी हैं | अगर आँखे ही ना हो तो आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते हैं की क्या हो सकता हैं|


आजकल हर व्यक्ति ज्यादा काम काज होने की वजह से अपने स्वास्थ्य पे ध्यान नहीं दे पाते इसकी वजह से उनकी आँखों पे बहुत बुरा प्रभाव पड़ता हैं| उन्हें आँखों से सम्बंधित कई तरह की परेशानिया उठानी पड़ जाती हैं| उम्र के साथ साथ आँखों की रौशनी भी कम होती जाती हैं ऐसे में हमे इसका बचाव करना चाहिए| आँखों की रौशनी कम होने के और भी कई कारण हो सकते हैं| आजकल लोग ना चाहते हुए भी टीवी, कंप्यूटर पे ज्यादा समय व्यतीत करते हैं इससे उनकी आँखों की रौशनी धीरे धीरे कम होने लगती हैं| आँखों से कम दिखाई देना, धुधलापन आदि| आज के इस पोस्ट में मैं आपको बताने जा रहा हूँ कुछ सरल उपाय तो पोस्ट को अंतिम तक जरुर पढ़े|


आँखों की रौशनी कैसे बढ़ाये


वैसे तो आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए मार्केट में बहुत तरह की दवाये एवम ड्राप मौजूद हैं मगर हम इस पोस्ट में आपको घरेलु उपाय के बारे में जानकारी देंगे| अपने आँखों की रोशनी कैसे बढ़ाये और आँखों पे लगे 24 घंटे चश्मे को कैसे हटाये आँखों से सम्बंधित हर प्रकार की समस्या का समाधान इस पोस्ट में हैं|


तो आइये जानते हैं कमजोर आँखों की रौशनी कैसे बढ़ाये और चश्मे को कैसे हटाये इस पोस्ट को शुरू से अंत तक पढ़े तभी आपको पूरी जानकारी मिलेगा|

Deleted हुए फ़ोटो को वापस लाये 3 बेहतरीन टिप्स 2020   


सबसे पहले हम बात करेंगे आँखों की रौशनी कमजोर क्यों होती हैं इसका क्या कारण हैं?


आजकल लोग बड़े हो या बच्चे सब कंप्यूटर, लैपटॉप, और मोबाइल पे ज्यादा समय व्यतीत करते हैं|


ज्यादा नजदीक से टीवी देखना भी एक बहुत बड़ा कारण होता हैं


कम रौशनी में पढाई करना


कम सोना और ज्यादा काम करना


आँखों में गलती से कचड़ा चला जाना


अधिक ब्राइटनेस वाली जगह पे नजर टिकाए रहना


पौष्टिक खाना ना खाना


आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए घरेलु उपाय

वजन बढ़ाने का अचूक उपाय - How to Gain Weight Fast 


सुबह सुबह उठकर ठन्डे एवम साफ़ पानी से अपने आँखों पे छीटे मारने से आँखों की रौशनी तेज होती हैं|


एक चमच गाजर के रस में दो चमच आवले का रश मिलकर पिने से आँखों की रौशनी बढती हैं|


नीम्बू और गुलाब जल को बराबर मात्रा में  मिलाकर रोज आँखों में कुछ बुँदे डालने से आँखों को ठंडक मिलता हैं|


एक हफ्ते में कम से कम 3 से 4 बार बादाम दूध का सेवन करें इससे आपके आँखों की बीमारी से लड़ने के लिए विटामिन E मिलता हैं|


आँखों की रौशनी बढ़ने के लिए रोज सवेरे नंगे पैर हरी गास पे चले|


दो चमच साबुत धनिया को मिटटी के बर्तन में रात भर भिगोकर रखे, सुबह सुबह छानकर उसका पानी पिए और साथ में बचा हुआ धनिया चबाये ये भी आँखों की रौशनी बढ़ने में मदतगार साबित होता हैं|


ताम्बे के बर्तन में रातभर पानी रखकर सुबह उसे पिये इससे भी आँखों की रौशनी बढती हैं|


आँवले के रस में एक चमच शहद मिलकर सुबह खाली पेट पीने से आँखों की रोशनी बढ़ने में सुधार होता हैं|


रोज सुबह खाली पेट पालक के पत्तो का सेवन करें इससे आँखों की रौशनी बढ़ने के साथ-साथ खून की मात्रा भी बढती हैं|


गाय का शुद्ध घी हल्का आँखों में लगाए रौशनी बढती हैं|

दूध पिने के बाद नहीं खाना चाहिए ये साड़ी चीजे खतरनाक हो सकता है सेहत के लिए 

बादाम, सौफ और मिस्री को बराबर मात्रा में लेकर उसे पिस ले, इस मिश्रण को आधा चमच 250 gm दूध के साथ रात में सोने से पहले ले ऐसा आप 40 दिन तक लगातार करें आप महसुसू करेंगे आँखों की रौशनी बढ़ने लगी हैं| जब भी आप इस मिश्रण को लेते हैं उसके बाद 2 घंटे तक पानी ना पिए|


सुबह उठकर अपने हथेलियों को आपस में रगड़े फिर उसको अपने आँखों पे रख कर उसकी सेकाई करें यह प्रकिर्या 4 से 5 बार करें बहुत लाभ मिलेगा|


अब जानते हैं आँखों की देखभर कैसे करें?


आँखों की देखभाल करना बहुत ही जरुरी होता हैं| नियमित आँखों को अपने डॉक्टर से चेकउप करवाए, भरपूर नींद ले और कोशिस करें की कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल का कम से कम उपयोग करें|

व्हाट्सएप ग्रुप में एड ना होने से कैसे बचे - Hindi Padhe  

जब भी आप लम्बे समय तक कंप्यूटर पे काम कर रहे है तो बिच बिच में आँखों को ब्रेक दे इससे आपकी आँखे स्वस्थ रहेगा


आँखों में नमी बनाये रखने के लिए खूब पानी या फिर जूस पिया करें


आँखों को धुल, मिटटी सूर्य की तेज किरणों से बचा कर रखें


जब भी धूप में निकलना हो तो काला चश्मा  पहन कर निकले


आँखों की देखभाल करने के लिए रोज प्राणायाम करें


आँखे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं| आँखों को देखकर पता लगाया जा सकता हैं की सामने वाले के मन में क्या चल रहा हैं इसलिए आँखों को सुरछित रखना हमारे लिए फायदेमंद हैं| दुनिया की खूबसूरती देखने के लिए आँखों की जरुरत पड़ती हैं इसलिए आँखों का देखभाल करना चाहिए|


आज के इस पोस्ट में आँखों से सम्बंधित बताई गयी जानकारी आशा करता हूँ आपको पसंद आया होगा, अगर जानकारी पसंद आया हो तो इसे सोशल मिडिया और अपने दोस्तों के साथ Share करना न भूले धन्यवाद! 

Monday 14 September 2020

पेट की चर्बी और वजन कम करने का रामबाण उपाय

पेट की चर्बी कम करने के लिए इस पोस्ट में आपको एक ऐसा रामबाण उपाय बताने वाला हूँ जिससे आप इस्तेमाल करते हैं तो आप खुद देखेंगे कितनी जल्दी आप अपना पेट की चर्बी से निजात पा सकते हैं| 

पेट की चर्बी कम करने का रामबाण उपाय



वैसे तो हमारे शरीर में दो तरह के फैट पाए जाते हैं, एक हमारे पेट के अन्दर और दूसरा हमारे पेट की चर्बी के बिच में पाया जाता हैं|  पेट के अन्दर का फैट बिलकुल genetics (आनुवंशिकी)  होता हैं, और इसके ऊपर हमारा पूरा नियंत्रण नहीं होता हैं| दूसरा फैट होता हैं वो हैं Subcutaneous (अधस्तवचीय)  यह जो फैट होता हैं हमारे पेट की चर्बी के बीच होता हैं, ज्यादा तला, भुना खाने और बाहर के फ़ास्ट फूड खाने से होता हैं| इससे हमारा पेट बाहर की तरफ लटकना शुरू हो जाता हैं और इस लटकते हुए पेट की चर्बी को कम करने के लिए आज मैं आपको रामबाण उपाय बताने वाला हूँ जिसे नियमित इस्तेमाल करने से आपके पेट चर्बी बहुत ही तेजी से कम होना शुरू हो जाएगा तो पोस्ट को लास्ट तक पढ़े!

तो आइये जानते हैं वो रामबाण उपाय क्याँ हैं?

इस उपाय को तैयार करने के लिए आपको चाहिए chia seeds इसे हम चिया का बीज भी कहते हैं|
यह आपको किसी भी पनसारी की दुकान पे आसानी से मिल जाता हैं, वहाँ से आप खरीद सकते हैं| वैसे यह बहुत साड़े रंग में मिलता हैं लेकिन आपको काला वाला लेना हैं क्युकी ये ज्यादा असरदार होता हैं| इसकी सबसे बड़ी खास बात हैं की थाइरोइड diabetic (मधुमेह) रोग से गर्सित व्यक्ति भी अपने पेट की चर्बी कम करने के लिए इस उपाय को इस्तेमाल कर सकते हैं|


इसे कैसे तैयार करते हैं?

सबसे पहले आप एक ग्लास साफ़ पानी ले लीजिए और उसमे एक चमच chia seeds को डाल दीजिए अब इसे चमच के सहारे मिला ले फिर आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दे आधे घंटे के बाद ये पानी में फुल जायेंगे chia seeds में फाइबर होने से ये आपके पेट की चर्बी को कम करने के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं| यकीन मानिये ये इतना फायदेमंद हैं की दिन में सिर्फ 10gm chia seeds लेने से आप अपना वजन इतना कम कर सकते हैं जितना आप डाइट लेने से करते हैं| 


अब इसमें हम एक चमच शहद मिलायेंगे शहद मिलाने से ये थोड़ा सा मीठा हो जाएगा अगर कोई मधुमेह का रोगी लेना चाहता हैं तो इसमें आप शहद का इस्तेमाल ना करे इसे आप ऐसे ही ले सकते हैं| अगर आप चाहे तो इसे ग्राइंड भी कर सकते हैं जिससे ये पतला हो जाएगा और पिने में भी आसानी होगी 

सेवन करने की विधि 

इस उपाय को लेते समय अगर आपने fast food सेवन करते हैं तो  इसे बिलकुल कम कर दे या फिर आप बिलकुल बंद कर सकते हैं तो और भी बढ़िया होगा अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो कोशिस करें की आधे घंटे का जॉगिंग जरुर करें!


इस जूस का इस्तेमाल आपको सुबह नास्ता करने से एक घंटा पहले करना हैं| अगर आप जल्दी परिणाम चाहते हैं तो आप रात का खाना खाने के 2 घंटे के बाद कर सकते हैं, लेकिन रात को खाना खाने के बाद 10 मिनट जरुर टहले लगभग 10 से 15 दिन तक पिने से ही आपको इसका परिणाम देखने को मिल जाएगा आपका वजन पहले से काफी ज्यादा कम हो जायेगा|

आज की जानकारी बस यही तक थी अगर आपको पसंद आया होगा तो अपने दोस्तों के share जरुर करें!