Friday 17 August 2018

आखिर हमे प्यास क्यों लगती है?

नमस्कार दोस्तों, पानी सब पीते है चाहे वो इन्सान हो या जानवर हो सबको प्यास लगता है| पानी हमारे जीवन में बहुत ही जरुरी है, बिना पानी के कोई भी इन्सान या जानवर जीवित नहीं रह सकता है| पानी से ही प्यास बुझाई जा सकती है एक मन में प्रश्न आता है की आखिर हमे प्यास क्यों लगती है? कभी सोचा है आपने इसके बारे में हो सकता आपके मन में प्रश्न आया भी होगा लेकिन आपको इसका उत्तर ना पता हो| मैं इस पोस्ट में बताऊंगा की

हमे प्यास क्यों लगता है?



हमारे शरीर में  करीब 70 फीसदी पानी होता है| जब पानी की मात्रा हमारे शरीर में कम होने लगती है, ओस्मोलाईट osmolyte यानि की एकाग्रता बहुत अधिक हो जाती है, जिससे हमारे दिमाग को एक संकेत जाता है प्यास लगने का| मानव शरीर के खून में पानी और नमक अनुपात मात्रा में होते है, जब हमारे शरीर में किसी कारण वश पानी की मात्रा कम हो जाती है तो हमारे दिमाग में पहले से उपस्थित प्यास केंद्र गले को एक संदेश भेजता है, इसके कारण हमारे गले में सिकुडन होने लगता है, गला सूखने लगता है तब हमे प्यास का अहसास होता है| कभी कभी शरीर में नमक की ज्यादा मात्रा होने के कारण भी हमे प्यास लगती है| यही कारण है की हमे प्यास लगती है| 

अगर पोस्ट पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ share कीजिये|

No comments:

Post a Comment