Showing posts with label Tips & Trick. Show all posts
Showing posts with label Tips & Trick. Show all posts

Thursday, 17 September 2020

हैकर बनना हैं तो जरुर पढ़े ये पोस्ट - How to become a dangerous hacker?

नमस्कार दोस्तों अगर आप भी एक हैकर बनना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके किये बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता हैं|

हैकर कैसे बने?


जब भी हम किसी के बारे में सुनते हैं की वो एक हैकर हैं तो आश्चर्य होता हैं वो एक हैकर हैं और उसे हैकिंग आती हैं| तो क्या आप भी एक हैकर बनना चाहते हो, क्या आपको भी हैकिंग में दिल्चस्बी हैं आगे चलकर अपना करियर हैकर में अपनाना चाहते हो किसी भी सहायता करना चाहते हो लेकिन आपको नहीं पता की हैकर बनने के लिए कौन कौन सी Language आनी चाहिए की आगे जाके आप एक एथिकल हैकर्स बन सको| 

आँखों की रौशनी कैसे बढ़ाये? आँखों की रौशनी बढ़ने के सबसे सरल उपाय क्या हैं - Hindi Padhe

घबराने की कोई बात नहीं मैं इस पोस्ट में आपको बताऊंगा ऐसे प्रोग्रामिंग Language बताने वाला हूँ जो एक प्रोफेशनल हैकर इस्तेमाल करते हैं| अगर आप एक एथिकल हैकर्स बनना चाहते हैं तो आपको ये प्रोग्रामिंग Language जरुर सीखना चाहिए| आइये जानते हैं इसके बारे में


1.Python (पाइथन )  

अगर दोस्तों आप एक प्रोग्रामिंग Language सिख रहे हो तो आपको पता होना चाहिए की आजकल के समय में Python की बहुत ज्यादा डिमांड हैं| ये दोस्तों बहुत ही पोपुलर प्रोग्रामिंग Language और ये हैकर का भी बहुत पसंदीदा प्रोग्रामिंग Language हैं| वो इसलिए की Python Language को सीखना बहुत ही आसान ही किसी दुसरे प्रोग्रामिंग Language की अपेक्षा, Python की एक सबसे खास बात यह हैं की इसमें छोटा कोड लिख कर आप एक बहुत ही बढ़िया प्रोग्रामिंग Language बना सकते हैं| अगर आप दुसरे प्रोग्रामिंग Language सीखते हो तो उसमे बहुत ही बड़े बड़े प्रोग्रामिंग Language लिखने पड़ते हैं| हैकिंग की दुनिया में समय का बहुत महत्व होता हैं जितने कम समय में आप प्रोग्रामिंग बना पाते हो तभी आप एक प्रोफेशनल हैकर बन सकते हो| 


2. HTML        



आप लोग सोचोगे की HTML एक प्रोग्रामिंग Language नहीं हैं,  मैं जनता हूँ की  HTML एक markup language हैं| अब ये प्रोग्रामिंग Language हैं या नहीं आपको मानना हैं या नहीं ये आपके उपर निर्भर करता हैं| बात यहाँ हैं कौशल की आपको एक अच्छा हैकर बनने के लिए HTML को सीखना बहुत जरुरी हैं| HTML एक hypertext markup language हैं आप सही जानते हैं वेबसाइट बनाने के लिए HTML का इस्तेमाल होता हैं| आजकल वेबसाइट बहुत ज्यादा हैक होती हैं अगर आपको एक अच्छा हैकर बनाना हैं तो HTML सीखना बहुत ज़रूरी हैं| HTML को बहुत ही आसानी से आप सिख सकते हैं अगर आपको एक वेब हैकिंग बनना हैं तो HTML Language सीखना बहुत जरुरी हैं| 


3. JavaScript         

जावास्क्रिप्ट बहुत ही ज्यादा उपयोग होने वाला एक प्रोग्रामिंग Language हैं जो वेब डिजाईन, वेब डेवलपमेंट में काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं| इन्टरनेट की दुनिया में आपको हैकिंग करने के लिए आपको फसाने के लिए, आपकी डेटा को चुराने के लिए ये सारी चीजे Java Script की मदत से आप बहुत ही आसानी से बना सकते हैं| Java Script को समझना इसलिए भी जरुरी हैं की इसकी मदत से आप वेब एप्लीकेशन हैं उसके front और backend दोनों पे आप काम कर सकते हैं इसका सबसे बड़ा फायदा यही हैं|

4. Java  


आपने प्रोग्रामिंग Language में Java का नाम तो जरुर सुना होगा बहुत ही लोकप्रिय हैं| दोस्तों इसे भी अगर आपको हैकर बनना हैं तो जरुर सीखना चाहिए और हैकर का एक पसंदीदा प्रोग्रामिंग Language हैं| आज के दिनों में तो आपको ये जरुर सीखना चाहिए क्युकी आजकल जो मोबाइल एप्लीकेशन हैं वो काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं और जितने भी एंड्राइड एप्लीकेशन बनते हैं वो Java पे बनाये जाते हैं| अगर आको कोई भी एंड्राइड एप्लीकेशन को हैक करना हैं उसके कोडिंग को समझान हैं तो ऐसे में आपको Java प्रोग्रामिंग Language आना चाहिए इसलिए इसको भी जरुर सीखना चाहिए|


5. PHP      


अगर आप हैकिंग के दुनिया में अपना हाथ अजमा रहे हैं तो PHP को भूलना संभव नहीं हैं अगर आप एक अच्छे हैकर बनना चाहते हैं तो आपको PHP तो आनी चाहिए| PHP एक Server-Side प्रोग्रामिंग Language हैं, लगभग जितनी भी वेबसाइट हैं वो Server में PHP का इस्तेमाल करती हैं, और अगर आपको PHP आती ही नहीं हैं तो फिर तो सब बेकार हैं| जितने भी शुरुआती हैकर होते हैं Server को समझने के लिए उसके डेटा बेस को समझने के लिए कैसे उसका  Access प्राप्त कर सके इसके लिए आपको PHP आनी चाहिए| 


6. MySQL    

MySQL  एक Structure Language हैं इसको भी आप PHP के साथ सीखते हो तो आपको बहुत फायदा होगा| इन्टरनेट पे हम से जो डाटा लिया जाता हैं उसे स्टोर किया जाता हैं यहाँ पे उस डेटा को डेटा बेस में स्टोर करने के लिए अपडेट करने के लिए मूलरूप से MySQL का इस्तेमाल किया जाता हैं|  अगर आपको किसी भी तरह की डेटा को चुराना हैं तो जैसे user id, password, email address तो आपको MySQL सीखना बहुत जरुरी हैं| 


तो दोस्तों ये थे कुछ प्रोग्रामिंग Language जो हैकर के पसंदीदा हैं अगर आप भी एक हैकर बनना चाहते हो तो इन प्रोग्रामिंग Language को जरुर सीखना चाहिए| हैकर बनना कोई आसान काम नहीं हैं इसके लिए काफी समय देना पड़ता हैं इन Language को Practical आना चाहिए अगर आपको प्रोग्रामिंग Language नहीं आता तो कैसे आप एक हैकर बनोगे| एक अच्छे हैकर बनने के लिए आप जितना हो सके प्रोग्रामिंग Language सिखाना चाहिए तभी आप एक प्रोफेशनल हैकर बन पाओगे|


आशा करता हूँ आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा अगर हाँ तो पोस्ट जितने हो सके सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अपने दोस्तों के साथ Share करना न भूले ऐसे ही रोचक जानकारी के लिए Subscribe करें धन्यवाद!!


Monday, 17 August 2020

Deleted हुए फ़ोटो को वापस लाये 3 बेहतरीन टिप्स 2020

अगर आप से जाने अनजाने में अपने मोबाइल फ़ोन का फ़ोटो विडियो डिलीट हो गया है तो उसे बहुत ही आसानी से दुबारा वापस कैसे ला सकते हैं?

दोस्तों हमारे मोबाइल फ़ोन में बहुत सारे फोटो होते हैं, जो हमारी जिंदगी में बिताये गये सुनहरे पल को हम अपने फ़ोन के कैमरे से कैद करते हैं और फ्री समय में उसे देख कर पुरानी यादें ताजा करते हैं

ऐसा सब ही करते हैं ये सव्भाविक भी हैं, जिसमे हमारे परिवार, दोस्तों की यादे होती हैं फोटो के रूप में ऐसे में हमारी एक गलती के कारण अगर वो फोटो डिलीट हो जाए तो बहुत ही दुखदायक होता हैं

इस पोस्ट में मैं आपको बताने वाला हु जितना आसानी से फ़ोन से फोटो डिलीट हो जाता हैं उतनी ही आसानी से हम अपने पुराने फोटो को फिर से recover भी कर सकते हैं

अब सवाल ये उठता हैं इसे वापस कैसे लाये?  इसके बारे में जानने के लिए आपको ध्यान से इस पोस्ट को पूरा पढना हैं, मैं आपको इसमें step by step बताने वाला हु की आप बहुत ही आसानी से अपने पुराने फ़ोटो और विडियो को वापस कैसे ला सकते हैं

डिलीट फोटो वापस लेन के 3 बेहतरीन टिप्स:


1. Restore Image App         


सबसे पहले आपको अपने फ़ोन के गूगल प्ले स्टोर में जाना हैं वहाँ restore image app को सर्च करना हैं और उसे डाउनलोड कर लेना हैं, इसके बाद इसे इनस्टॉल कर लेना हैं

इनस्टॉल करने के बाद इस App को ओपन करना हैं, जब App ओपन हो जाए फिर Search the image you want to restore पर क्लिक करना हैं।  क्लिक करते ही recovery होना शुरू हो जायेगा और साथ ही deleted फ़ोटो आपको दिखने लगेगा! 

अब आपको क्या करना हैं,  जिस deleted फोटो को वापस लाना हैं उसे सेलेक्ट कर ले और restore image पर क्लिक कर दें कुछ ही मिनटों में आपकी deleted फ़ोटो वापस दिखने लगेगा!


2. DiskDigger Photo recovery    

        


DiskDigger photo recovery से फ़ोटो वापस कैसे लेते हैं नीचे बताया गया है ध्यान से पढ़े

अपने google play store में जाये DiskDigger photo recovery app को इनस्टॉल करें,  जब ये इनस्टॉल हो जाये फिर इसको open कर दीजिये जैसे ही यह open होगा आपको एक ऑप्शन show करेंगा जहाँ पे लिखा होगा start basic photo scan इसपे क्लिक करें

अब ये scan करना शुरू हो जायेगा इसे scan करने में कुछ समय लग सकता हैं, जैसे ही scan पूरा हो जायेगा इसमें जितने भी फ़ोटो recover हुआ होगा उसकी एक लिस्ट दिखने लगेगा अब आपको जिस भी फ़ोटो को वापस लाना हैं उसे सेलेक्ट करें और recover ऑप्शन पे क्लिक कर दे
recover करने के लिए ये app आपको ऑप्शन भी देता हैं की आपको अपने फोटो को किस्मे सेव करना हैं अगर आप SD कार्ड में सेव करना चाहते हैं Custom Location को सेलेक्ट कर दे

इस तरह आपका deleted फोटो आपके SD कार्ड में सेव हो चुके होंगे आप इसे चेक कर सकते हैं!


3. Dumpster recycle       

    


ये एक बहुत ही फेमस app हैं जिससे आप सभी तरह के File, Text, Image, Audio, Video को दुबारा से वापस recover कर सकते हैं।  इस app को 10 मिलियन लोगो ने डाउनलोड किया हुआ हैं

इस app को भी आप Google Play Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं
 
फिर इस App को open करें जब app open हो जाये तो उसके right side के कार्नर पे रिफ्रेश बटन को क्लिक करें 

जैसे ही आप इसे refresh करेंगे तो आपको deleted file का एक लिस्ट दिखेगा 


जिस file को आप recover करना चाहते हैं उसको प्रेस करें इससे एक popup मेनू खुल जायेगा 

अब आपको preview और restore का ऑप्शन दिखाई देगा आप चाहे तो file को preview कर सकते हैं या फिर restore बटन पे क्लिक करें 

restore बटन पे आप जैसे ही क्लिक करते हैं आपका file successful recover हो जाएगा

 अब आप अच्छे तरीके से जान गये हैं की कैसे अपने पुराने file, फ़ोटो, विडियो को वापस ला सकते हैं! अगर आप से कभी भी जाने अनजाने में कोई फ़ोटो डिलीट हो जाते तो परेशान होने की जरुरत नहीं है, आप इन तीनों तरीकों में से किसी को भी इस्तेमाल करके अपने फ़ोटो को वापस पा सकते हैं!


आशा करता हूँ दोस्तों आपको ये जानकारी काम की होगी ऐसे ही रोचक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहे! किसी भी समस्या के लिए आप हम से कमेंट करके पूछ सकते हैं!


अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा तो अपने दोस्तों तक पहुचने के लिए हमें सोशल मीडिया पर share भी कर सकते हैं! धन्यवाद