Thursday 19 March 2020

हिट मैन (रोहित शर्मा) की संघर्ष भरी जीवनी - Hindi Padhe

इस पोस्ट में हिट मैन से प्रशिद्ध (रोहित शर्मा) की जीवनी के और उनके संघर्ष के बारे में पढेंगे|

हिट मैन (रोहित शर्मा) की संघर्ष भरी जीवनी

दोस्तों आज मैं बात करने वाला हूँ भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज रोहित शर्मा की जिन्हें हिट मैन के नाम से भी जाना जाता हैं| रोहित शर्मा को उनके अपने अलग अंदाज ताबतोर बल्लेबाजी के लिए जाना जाता हैं| आज के समय में रोहित शर्मा अपने कैरियर में बुलंदियों पे हैं, और एक बाद एक न्या कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं| क्या आपको पता हैं एक समय ऐसा भी था की रोहित शर्मा के पास इतने पैसे तक नहीं थे की वो अपना स्कूल का फीस जमा कर पाते लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया हैं तो आइये जानते हैं उनके बारे में|

हिट मैन (रोहित शर्मा) की संघर्ष भरी जीवनी

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में हुआ था| उनकी माँ का नाम पूर्णिमा और पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा हैं| घर की आर्थिक स्तिथि ठीक ना रहने के वजह से उनका बचपन नाना, नानी के यहाँ बिता, रोहित अपने माता, पिता से मिलने के लिए हफ्ते में कभी कभी मिलने के लिए आ जाया करते थे|
रोहित शर्मा को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था ये देखकर उनके अंकल ने उनकी आर्थिक मदत की और 1999 में क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन करवाया| रोहित को क्रिकेट के प्रति जबरदस्त लगाव को देखकर उनके दोस्त ने उनको अपने स्कूल चेंज करने की सलाह दी, उस समय स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट सिखाने के लिहाज से बहुत मशहूर था| लेकिन रोहित के पास उस स्कूल का फ़ीस जमा करने लायक पैसा नहीं था| इस परेशानी को देख उनके दोस्त ने उनका स्क्लोर्शिप दिलवाया और उनका 4 साल तक फीस माफ़ करवाया|
हिट मैन (रोहित शर्मा) की संघर्ष भरी जीवनी
दोस्तों रोहित शर्मा के बारे में जानकर आप चकित होंगे की वो शुरूआती समय में ऑफ स्पिनर हुआ करते थे, लेकिन उनके दोस्त दिनेश उनके टैलंट के बारे में जानते थे इसलिए उन्होंने उनको ओपिनिंग करवाया, रोहित बतौर ओपनर अपने स्कूल टूर्नामेंट में शतक जमाया|
रोहित शर्मा ने 2005 में देवधर ट्राफी खेलते हुए अपने डोमेस्टिक कैरियर की शुरुआत की| उन्होंने अपना पहला मैच ग्वालिएर में खेला| लेकिन उनकी पहचान लोगो के बिच तब बनी जब नार्थ जोन के खिलाफ 123 बौलो पे शानदार 142 रनों की पारी खेली| रोहित शर्मा ने रणजी में 2006 - 2007 में खेलना शुरू किया लेकिन कोई खास performance नहीं दिखा|

रोहित शर्मा की अंतराष्टीय करियर

रोहित शर्मा का अंतराष्टीय करियर 2007 में शुरू हुआ जब उन्हें आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टूर्नामेंट में शामिल किया गया| लेकिन दुर्भाग्य से उनको उस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला|
हिट मैन (रोहित शर्मा) की संघर्ष भरी जीवनी

2007 में उन्होंने T 20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 40 गेंद पर 50 रन की पारी खेली और यही से उनके करियर का टर्निंग पॉइंट था| इस मैच को भारत ने जीता था और रोहित शर्मा इसके MAN OF THE MATCH बने| आगे चलकर ऑस्ट्रिलिया में खेले जाने वाले कॉमन वेल्थ सीरीज में 2 और शतक लगाया लेकिन इस सीरीज के बाद उनका performance डगमगा गया जिसके कारण वो टीम इंडिया से बाहर हो गये|
2009 में रणजी टूर्नामेंट में शानदार तिहरा शतक जड़ने के बाद उनका फिर से टीम इंडिया में वापसी हुआ| फिर उन्हें बांग्लादेश में खेले जाने वाले ODI में सेलेक्ट कर लिया गया| फिर उन्होंने अपना लगातार प्रदर्शन चालू रखा जिससे शिखर धवन के साथ उनको भारतीय टीम का ओपनर बनाया गया और दोनों ने मिलकर टीम को चैंपियंस ट्रोफ़ी जिताने में काफी मदत की| 2013 में ऑस्ट्रलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर नामुमकिन सा कारनामा कर दिखाया|
रोहित शर्मा एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम ODI में तीन दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड हैं| श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद पे 100 रन बनाकर T-20 में सबसे तेज शतक की बराबरी कर ली और वो आईपीएल के खेलो में मुंबई टीम के कपतान बने|

रोहित शर्मा की निजी जिंदगी

हिट मैन (रोहित शर्मा) की संघर्ष भरी जीवनी
रोहित शर्मा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 2015 अपने बचपन की दोस्त रितिका सज्देह के साथ शादी कर लिया| तो दोस्तों ये थी रोहित शर्मा की जिंदगी जिन्होंने गरीबी की गलियों से सफलता की गलियारों का सफ़र तय किया, एक ऐसा लड़का जिसका कोई रोल मॉडल नहीं था आज वो देश के युवाओ के लिए रोल मॉडल बन चूका हैं|
आशा करता हूँ की आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आया होगा इस पोस्ट को अपने मित्रों के साथ share करना ना भूले और comment करके बताये की आपके रोल मॉडल कौन हैं हमारे चैनल को follow करें ताकि कोई भी नई पोस्ट आपको सबसे पहले पढने को मिले धन्यवाद!!

No comments:

Post a Comment