Thursday 6 December 2018

सर्दियों में करें ऐसे मोर्निंग वॉक, तो मिलेगा लाभ - Hindi Padhe

सुबह सुबह मोर्निंग वाक करना शरीर के लिए बहुत ही जरुरी होता है | इससे हमारा शरीर फिट रहता है, और हम बीमारियों से भी बचे रहते है | आज कल सर्दियाँ शुरू हो चुकी है अक्सर देखा जाता है सर्दियों में हमारी दिनचर्या में बदलाव आ जाता है | इसका मतलब ये नहीं की हम मोर्निंग वॉक करना छोड़ दे, अगर आप प्रतिदिन मोर्निंग वॉक करते है, तो ये एक अच्छी आदत है जिससे आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है | इसके लिए आपको ये भी पता होना चाहिए की किस समय वॉक किया जाए जिससे कि हमे ज्यादा फायदा हो | सर्दियों के मौसम में वॉक करने का समय भी बदल जाता है | हमने बचपन से सुना है की सुबह के समय व्यायाम करने से सबसे अधिक फायदा होता है, पुरा दिन अच्छा महसूस होता है, दिमाग भी तेज होता है | लेकिन Doctor का मानना है की सुबह में ज्यादा कठिन व्यायाम करने से या तेज दौड़ने से Heart attack होने का खतरा रहता है | इसका मतलब ये नहीं की आप व्यायाम या वॉक करना छोड़ दे इसी के बारे में मैं आपको इस पोस्ट में बताने वाला हु की कब वॉक करना चाहिए तो पुरे पोस्ट को ध्यान से पढ़े |

sardiyo me karen aise morning walk


इन सब बातो का रखे ध्यान:

इन्हे भी पढ़े: व्हाट्सप्प चलाने के अनोखे टिप्स 
               
  • धूप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकले 
  • अगर सुबह के समय धुंध हो तो वॉक करने ना जाए 
  • अपने शरीर को पुरी तरह से ढक कर रखे, सिर में टोपी पहन सकते है 
  • केवल जूता ना पहने उसके साथ जुराब भी पहने 
  • छोटे बच्चे को कोशिस करें की अपने साथ ना ले कर जाए 
  • अगर आप पहली बार मोर्निंग वॉक पे जा रहे है तो 15 मिनट से ज्यादा ना करें 
  • हार्ड व्यायाम करने से बचे 
  • जिनको मोटापे की शिकायत हो वो वॉक पे ना जाए 
  • हार्ट की बीमारी वाले लोग भी वॉक पर ना जाए 
इन्हे भी पढ़े: दिमाग को कैसे तेज करें

अक्सर सुनने में आता है की सर्दियों में heart attack के मामले ज्यादा होते है| ऐसा इसलिए होता है की सर्दियों में हम अपने शरीर को ज्यादा एक्टिव नहीं रखते मेहनत वाले काम बहुत कम करते है| जिससे हमारा कोलेस्ट्रोल बढ़ जाता है| जो heart attact की संभावना को बढ़ा देता है| heart attack बढ़ने का एक और कारण होता है की सर्दियों में लोग पानी पीना कम कर देते है जिससे हमारी नसे सिकुड़ने लगती है और नतीजन heart attack होने का खतरा बढ़ जाता है| 


sardiyo me karen aise morning walk, to milega labh



ऐसे किया जा सकता है बचाव:

इन्हे भी पढ़े: वजन क्यों बढ़ता है और इसे घटाया कैसे जाएं

यदि आप सुबह में वॉक करने के लिए जल्दी जाते है तो आप इसमें थोड़ा बदलाव कर सकते है| आप सुबह में 7 बजे के बाद जाए, गर्म कपड़े पहनना ना भुले, सिर में टोपी, पैरो में जूते के साथ जुराब पहने| कभी भी खाना खाए तो ठंडा ना खाए उसे गरम करके खाए, घरेलु कामो के लिए गरम पानी का इस्तेमाल करें| 

वॉक करने के है बहुत फायदे:

  • सर्दी हो या गर्मी कभी भी पानी ज्यादा पीना चाहिए, अपने शरीर के तापमान को बराबर रखे, वॉक पे जाने और आने के बाद पानी पिए|
  • वॉक हमेशा शांत जगह पे करना चाहिए, जहा फूल पौधे हो, और खुला स्थान हो|
  • अगर आपको किसी भी तरह की बीमारी हो जैसे की दिल की बीमारी, बीपी की बीमारी हो तो पहले आप doctor से सलाह ले लें|
  • जब भी आप वॉक करने जाए अपने गति को सामान्य रखे शुरू से लेकर अंत तक|
  • अपने पैरो में हमेशा आरामदायक जूते पहने ना ज्यादा टाइट ना ज्यादा ढीले|

 आशा करता हूँ की आपको मेरा ये पोस्ट पसंद आया होगा आप सब से निवेदन है की अगर पोस्ट पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ इसे share जरुर करें|

हमारे सबसे पहले पोस्ट पाने के लिए अपने Email से subscribe करें|