Friday 29 June 2018

क्या होता है Black Hat SEO और White Hat SEO | पूरी जानकारी हिंदी में


हेल्लो दोस्तों आज हम इस पोस्ट में Black Hat SEO vs White Hat SEO के बारे में जानेगे। आप लोग तो SEO के बारे में जानते ही होंगे जिसे हम  Search Engine Optimization बोलते है। SEO भी दो तरह के होते है पहला White Hat SEO और दूसरा Black Hat SEO। हमने ये तो जान लिया की SEO दो तरह के होते है लेकिन इन दोनों में क्या अंतर है ये काम कैसे करते है, और हमारे ब्लॉग के लिए कौन सा SEO अच्छा होता है। इन्ही सब बातो को जानगे इस पोस्ट में तो शुरू करते है।

White Hat SEO और Black Hat SEO में क्या फर्क है?


कोई भी काम करने का दो तरीके होते है एक सही रास्ता होता है और दूसरा गलत रास्ता होता है। ठीक वैसे ही White Hat SEO सही तरीका होता है, और black hat seo गलत तरीका होता है। हम अपनी blog/website का  Google में जल्द से जल्द  ranking लाने के लिए गलत तरीका अपनाने लगते है। यानि की Black Hat SEO करने लगते है जो की ये कही से ठीक नहीं है, माना की Black Hat SEO करने से बहुत ही कम समय में हम अपनी blog/website की ranking को बढ़ा सकते है, लेकिन कभी ये सोचा है की कितने दिनों तक.. अगर नहीं सोचा तो अब सोचना परेगा कहा जाता है सब्र का फल मीठा होता है। जल्दी का काम हमेशा ही ख़राब होता है। Google कभी भी गलत तरीके को नहीं अपनाता। आपकी website Black Hat SEO की मदत से रैंकिंग में आ भी गई तो Google जल्दी ही उसे remove कर देता है, क्युकी ये उसके rules के खिलाफ होता है फिर दुबारा उस website की ranking लाना मुश्किल होता है। इसलिए हमे मेहनत करना चाहिए जल्बाजी नहीं करना चाहिए। मेहनत से आया हुआ परिणाम हमेशा दीखता है।

Black Hat SEO में होने वाली Activity:- 


अभी तक तो आप लोगो ने ये समझ लिया होगा की White Hat SEO और Black hat SEO में क्या फर्क है। अब मान में सवाल उठता होगा की कैसे पहचाने की Black Hat SEO में क्या काम क्या होता है। जिससे जानकर आप उसे करने से बचे।


  • एक ही keyword को website की content  बार बार इस्तेमाल करने से बचे। 
  • पैसे देकर अपने blog/website के लिए बैकलिंक खरीदना 
  • Social Media पे एक ही पोस्ट को बार बार published करना इससे आपकी website spam में चली जाती है। 
  • किसी दुसरे Website के Content को उठाकर अपने blog पे पेस्ट कर देना ये भी Balck hat SEO है। 

White Hat SEO में होने वाली Activity:- 


सही मायने में देखा जाये तो blog/website की ranking बढ़ाने के लिए white hat SEO ही सही तरीका होता है।
इसके उपयोग से blog का Traffic बढ़ता है और काफी लम्बे समय तक रहता है। क्युकी white hat SEO search engine optimization के सारे rules को follow करता है। जो भी Professional blogger है वो भी white hat SEO Technique इस्तेमाल करने की सलाह देते है।

  • जब भी आप कोई पोस्ट लिखते है, तो उसके title में जो keyword डालते है उसी से सम्बन्धित आर्टिकल लिखा करें।
  • अपने blog/website को हर बार optimization ना करें।
  • किसी भी paid tools का प्रयोग ना करे।
  • किसी दुसरे website से अपने blog/website के लिए बैकलिंक ना ख़रीदे।
  • हमेशा quality content पर ध्यान दे blog/website के लिए ऐसे content लिखे जो Google पे same ना मिले।
तो दोस्तों मैंने इस पोस्ट में आपको White Hat SEO vs Black Hat SEO के बारे में जानकारी दिया है। आशा करता हूँ आपको समझ में आ गया होगा। तो आज से ही आप Black hat SEO को avoid करे और White hat SEO को follow करना शुरू कर दे। जीवन में अपने प्रति और अपने काम के प्रति हमेशा इमानदार रहे।

दोस्तों अगर मेरा पोस्ट आपको थोरा सा भी अच्छा लगा होगा तो इसे अपने Social Media Facebook, Google Plus etc. पे शेयर करना ना भूले आपका Share करना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है धन्यवाद!!